आजमगढ़। फूलपुर पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लाख से ज्यादा नकली नोट, छापने वाले उपकरण व एक बाइक बरामद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे अपने हमराही के साथ कौडिया बाजार के पास मौजूद थे कि विगत दिनों जनपद में घटित संगीन घटनाओं के अभियुक्तों की सुरागरसी व पतारसी में मामूर सर्विलान्स सेल आकर मिले सभी पुलिस बल आपस में अपराध व अपराधियों के सम्बन्ध में वार्ता कर रहे थे कि खास सूचना पर दुर्वाषा मोड़ ग्राम सदरपुर बरौली के पास ही एक मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया पकड़े गये एक बदमाश ने अपना नाम मोहम्मद सादिक पुत्र कुतुबुद्दीन साकिन खण्डवारी थाना सरायमीर जबकि दूसरे ने मोहम्मद शाद उर्फ बादल पुत्र इसरार खान साकिन धन्नीपुर बहाव थाना फूलपुर बताया। पुलिस उनके कब्जे से नकली भारतीय मुद्रा 1,12,800 रूपये बरामद किया। और उनके निशानदेही पर नोट छापने का एक प्रिन्टर कैनन, नोट छापने का कागज, दो अर्द्ध निर्मित नोट छपा हुआ कागज, 2 बडी मोबाइल व असली 740 रुपया व एक मोटर साइकिल अपाचे बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि हम लोगो द्वारा कलर प्रिन्टर से असली नोट से नकली नोट छापने एवं नकली नोटो को बाजार में दुकान वालों को धोखे से देकर असल के रूप में उपयोग करने तथा नकली नोट विभिन्न ग्राहकों को सप्लाई करते है। गिरफ्तार करने वालें टीम में प्रभारी गजानन्द चौबे मय, उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, यशवन्त सिंह, मुख्य आरक्षी यशवन्त कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेलब मुकेश यादव व धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।

0 Comments