आजमगढ़ः फूलपुर कोतवाली में फरियादी से दुर्व्यवहार के आरोप में एसआई लाइनहाजिर...


आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली में एक फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। उसकी किसी बात से नाराज एसआई ने उसकी थाने में ही पीटाई कर दी। वहीं खड़े किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी जब एसपी अनुराग आर्य को हुई तो उन्होंने आरोपी एसआई विपिन सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक शिकायक प्राप्त हुई एक पीड़ित के फूलपुर कोतवाली में दुर्व्यवहार किया है। इस मामले में एसपी अनुराग आर्य ने तत्काल उक्त एसआई को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिया है।

Post a Comment

0 Comments