घटना से सम्बन्धित 2 आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने गैंगरेप में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया हैं । पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के एक पीड़ित द्वारा सूचना दिया गया कि 26 जून को मेरी चचेरी बहन के साथ दीनानाथ निषाद, विनय निषाद व गामा उर्फ प्रमोद द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने इस तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। 28 जून को आरोपी दिनानाथ निषाद पुत्र विश्वनाथ उर्फ विशू निषाद व विनय पुत्र गुलाब निषाद निवासीगण नैनीजोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस के उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष रौनापार मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गामा उर्फ प्रमोद साहनी पुत्र श्याम बिहारी निवासी नैनीजोर भदौरा तिराहा पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भदौरा तिराहे से आरोपी को हिरासत लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिन्द, का0 अमरेश पासवान, का0 अनिकेत शुक्ला व म0का0 प्रज्ञा यादव शामिल रही।

0 Comments