रायबरेली में क्या होगी पार्टी की रणनीति! हुआ ये बड़ा फैसला!
सूत्रों के अनुसार यह तय किया गया है कि नेहरू गांधी परिवार का कोई भी सदस्य इस बार अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा। अमेठी सीट को लेकर परिवार और कांग्रेस पार्टी कि अब कोई खास दिलचस्पी भी नहीं रह गई है। महागठबंधन होने पर कांग्रेस अमेठी की सीट को लेकर प्रभावशाली तरीके से दावेदारी भी नहीं करेगी। ज्यादा संभावना इसी बात की है कि महागठबंधन होने पर कांग्रेस यह सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती हैं।
वहीं रायबरेली सीट को लेकर पार्टी अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है. कांग्रेस की एक बैठक के बाद सूत्रों ने दावा किया कि गठबंधन होने पर भी रायबरेली सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने पर भी अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सोनिया चुनाव नहीं लड़ी तो नेहरू गांधी परिवार का कोई करीबी रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार बनेगा।
दावा किया गया कि सोनिया गांधी के साथ हुई पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उधर प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। बैठक में फैसला लिया गया है कि वह आगामी चुनाव में सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेंगी. यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब खबर है कि वह यूपी इकाई के प्रभारी का पद छोड़ सकती हैं।

0 Comments