मेरठ। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में ज्वाइनिंग हुई। जयवीर सिंह वर्तमान में सपा के जिला अध्यक्ष हैं। जयवीर सिंह साल 2013 से 2017 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और दो बार डायरेक्टर भी रहे हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ज्वाइन की। बताया गया कि भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में उनकी ज्वाइनिंग हुई। जयवीर सिंह को हाल ही में अप्रैल महीने में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे सपा में जुलाई 2008 से अप्रैल 2017 तक जिला अध्यक्ष पद पर रहे थे।
उनकी ज्वाइनिंग के मौके पर जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, डॉक्टर ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

0 Comments