उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने 9 साल पूर्ण होने पर गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कहाकि 2014 के पूर्व की केंद्र की सरकार रिमोट से संचालित हो रही थी। जिसे तत्कालीन पीएम नहीं बल्कि कोई और संचालित करता था। वहीं आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के रूप में मनाते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय चीन भारत पर कब्जा कर रहा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन को पीछे हटना पड़ा। कश्मीर को लोग अलग देश मानते थे और उसे पाकिस्तान से जोड़ा जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने धारा 35ए, 370 हटाकर भारत विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जबाव दिया। आज बार्डर पर सड़कें बनाई जा रही है, सेना सड़क मार्ग से अपने बार्डर तक पहुंच रही है। आज पूरे विश्व में भारत की एक खास छवि स्थापित हो चुकी है।
सपा पर हमला बोलते हुए श्री रावत ने कहाकि 2014 में उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति होती थी, अखिलेश यादव जैसे लोग गुड्डों को माननीय बनाने का कार्य कर रहे थे, अब उत्तर प्रदेश में परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। आज प्रदेश में अपराधियों के लिए जगह तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जाति राजनीति ने गुंडा राज की तरफ प्रदेश को ढकेलने का काम किया गया, ऐसे लोगों को उखाड़कर जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने जनता से अपील है कि आगे भी राष्ट्रवाद एवं देश के हित पर वोट करें। उन्होंने कहाकि भाजपा के महाभियान के तहत 21 जून से 30 जून को भाजपा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहाकि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता के रूप में जाने जाते है। आज देश की बागडोर सबसे मजबूत नेता के हाथों मे है। भाजपा परिवार, जातिवाद की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहाकि 2024 में पुनः नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाकर देश को राष्ट्रवाद के सूत्र में पिराने को काम करें। इस मौके पर एमएलसी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी संत राज यादव, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह अवनीश मिश्र, हरिकेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, मंयक गुप्ता, विनीत सिंह रीशू सहित आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments