आजमगढ के सहजानंद बने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष
इसी प्रकार गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और सहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है। सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं।
।




0 Comments