परिजन के मुताबिक, बेटी गुरूवार दोपहर को अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। मौसी का घर गांव में ही 500 मीटर की दूरी पर है। मगर, वह वहां नहीं पहुंची। परिजन यह समझते रहे कि वह होली खेल रही होगी। शाम को 6ः00 बजे तक घर नहीं आने पर चिंता हुई। बाद में पता किया तो रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचने की जानकारी हुई। काफी तलाशने पर भी वो नहीं मिली।
शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने घर आकर सूचना दी कि वह जंगल में पड़ी हुई है। इस पर लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसे काफी मारा गया है। परिजन दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
0 Comments