परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी से शव को बाहर निकाले। इस दौरान देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर देवगांव कोतवाल द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता कैलाश राजभर ने बताया कि घुटने भर पानी में डूबने से मौत तो हो नहीं सकती। मामला संदेहास्पद है। संदिग्ध परिस्थितियों में पुत्र की मौत पर उनके पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देवगांव कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक के पिता ने बताया पुलिस द्वारा कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments