Azamgarh:पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली CRPF जवान की पत्नी का शव, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी


आजमगढ़। जिले में ठेकमा क्षेत्र के बरदह गांव में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता की शादी गत वर्ष 2022 में दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में हुई थी।

बरदह थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी छट्ठू राम की 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका की शादी 22 मई 2022 को दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। प्रियंका के पति संदीप सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात हैं। पांच माह पूर्व वह अपने ससुराल से मायके आई थी। यहीं पर वह रह रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे परिजन खेत में गए तो वह घर पर अकेली थी। परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने काफी आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल थाने पर दी। नायब तहसीलदार विशाल साही व बरदह थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव पंखे पर फंदे के सहारे लटका था। शव को बाहर निकाला गया। प्रियंका के तीन भाइयों में में एकलौती बहन थी। दो भाई पिता के साथ मुंबई और एक भाई जौनपुर में रहकर पढ़ाई करता है।




Post a Comment

0 Comments