चाय ज्यादा बनाना बहू को पड़ा भारी...सास-पति ने किया कुछ ऐसा काम!


हाथरस। कभी-कभी छोटी-छोटी बात पर मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला हाथरस गेट क्षेत्र का है, जहां बहू द्वारा चाय कुछ ज्यादा बनाना भारी पड़ गया। इसी बात पर महिला की सास और पति ने उसे जमकर पीटा।

हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला को सास व पति ने इस बात पर पीट डाला कि उससे चाय कुछ ज्यादा बन गई थी। इतनी सी बात पर ही सास व पति द्वारा की गई मारपीट से महिला घायल हो गई। 

बहन को पीटने की जानकारी होने पर महिला के भाई भी उसके घर पहुंच गए। घायल महिला को भाई साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments