सामूहिक देव स्तुति से किया नव वर्ष का स्वागत...


लखनऊ। राजधानी के दरोगा खेड़ा के कृष्ण लोक कॉलोनी में स्थित श्रीराम वाटिका मंदिर प्रांगण में लोगों ने सामूहिक देव स्तुति कर नव वर्ष का भव्य स्वागत किया।


शनिवार की देर रात तक बहुत ही मनमोहक भक्ति संगीत का कार्यक्रम कर माताओं व बहनों के द्वारा सर्व हिताय के लिए प्रभु से प्रार्थना किया गया। वही अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार ने सभी पदाधिकारी गण व कृष्ण लोक कॉलोनी के सम्मानित आए हुए लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर बीडी बिजोला, एनके सक्सेना, संजीव देवनाथ, अनिल मोहन शर्मा, बी पी सिंह, प्रदीप सिंह, एसके शुक्ला, आर के पांडे, मोनिका गुप्ता, गुंजन सिंह, मान्या गुप्ता सहित कॉलोनी परिवारों की उपस्थिति रही।।

Post a Comment

0 Comments