फेसबुक दोस्त से मिलने आंध्र प्रदेश से आगरा आया युवक, होटल में जमकर दारू पार्टी... और फिर!


आगरा।
सोशल साइड फेसबुक मित्र से मिलने आंध्र प्रदेश का युवक आगरा पहुंचा। होटल में दोस्त को मिलने के लिए बुलाया। दोस्त शराब की बोतल लेकर पहुंचा। दोनों ने छककर दारू पी। इसके बाद दोस्त ने अंगूठी और गले की चेन लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी एसपी प्रोटोकाल को दी। उन्होंने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सोशल मीडिया वर्चुअल दुनिया है। इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आंध्र प्रदेश निवासी श्री काकुकुलपु सुरेन्द्र को यह बात वारदात के बाद समझ में आई है। सुरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी आगरा आ चुका हैं। 6 महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती सुशांत नामक के युवक से हुई। सुशांत ने खुद को मथुरा निवासी बताया। दोनों की फेसबुक पर चैट होने लगी। सुशांत ने पूछा कि वह आगरा कब आएगा। उसने बता दिया कि नवंबर में आ रहा है। सुशांत ने कहा कि जब आओ तो बता देना मिलने आंउगा।

उसने बताया कि 20 नवंबर को आगरा आया। ताजगंज के एक होटल में रूका। दोस्त सुशांत को फोन किया। वह मिलने होटल आया और साथ में दारू की बोतल भी लेकर आया। शराब पीकर मै बेहोश हो गया। होश आया तो दोस्त गायब था। उसकी अंगूठी और गले की चेन भी गायब थी। घटना के बाद दोस्त की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वह मैसंेजर पर भी जवाब नहीं दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments