शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप...


प्रतापगढ़। जिले के स्थानीय बाजार स्थित एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल प्रिंसिपल पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक कोहंडौर रेलवे स्टेशन के करीब स्थित एक गांव में पीड़िता पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है. थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ने तीन साल पहले अपने रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया. वह शिकायत करने की धमकी देने लगी तो उसने शादी का वादा किया. इसके बाद तीन साल तक वो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.

शिक्षिका के मुताबिक 7 सितंबर को प्रिंसिपल के पिता स्कूल आए और उसे ऑफिस में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर उनके साथ मारपीट की. पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी के पिता ने दुपट्टे से गला दबाकर उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की. शिक्षिका का आरोप है कि उसे तीन साल से वेतन भी नहीं दिया गया और उससे 90 हजार रुपये स्कूल बनवाने के लिए भी ले लिए गए.

शिक्षिका के मुताबिक आरोपी शिक्षक बातचीत का ऑडियो वायरल करने की धमकी दे रहा हैं. शिक्षिका ने कहा है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वो आत्महत्या कर लेगी. इस मामले को लेकर एसओ इंद्रदेव का कहना है कि शिक्षिका की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है और जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments