युवती ने ब्लेड से काटी हाथ की नस-फिर मजार पर चढ़ाया खून...


विकास गुप्ता

दोहरीघाट/मऊ। जिले में प्रेम-प्रसंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवती पर प्यार का बुखार इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने हाथ की नस ही काट ली. इसके बाद युवती ने हाथ से निकल रहे खून को गांव में मौजूद मजार पर जाकर चढ़ा दिया. देखते ही देखते युवती मजार पर ही गिर पड़ी. युवती की हालत खराब होती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं कि उल्टा खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. गांव वाले इसको भूत-प्रेत के चक्कर से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, मामला दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर गांव है. यहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने शनिवार की सुबह प्रेम-प्रसंग में पागल होकर नईबाजार के पास से निकल रहे फोरलेन के पास स्थित मजार पर जाकर पहले पूजा पाठ किया. इसके बाद उसने ब्लेड से हाथ की नसों को बुरी तरह से काट लिया. हाथ से निकल रहे खून को लेकर युवती ने मजार के फेरे भी लगाए और खून को मजार पर चढ़ाया. कुछ ही देर बाद वही जमीन पर गिर कर लोटने लगी.

राहगीरों ने युवती को लेट कर तड़पते हुए देखा तो पास गए. पास जाने के बाद युवती की हालत देख लोग भौचक रह गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने युवती की मदद नहीं की. सूचना के बाद मौके पर पहुचे परिजनों ने उसे तुरंत बड़हलगंज अस्पताल लेकर भागे, लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे लेकर जिला मुख्यालय पहुचे, जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती का इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं युवती के घर पर ताला बंद मिला जिससे ज्यादा जानकारी नही मिल सकी. युवती के पास पड़ोस वाले कुछ बताने से बच रहे है.

Post a Comment

0 Comments