लालगंज/आजमगढ़। लालगंज के श्रीकांतपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग कम्पटीशन का आयोजन किया। इसमे कक्षा पांचवी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने काफी हर्षाेल्लास के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक नीरज राय एवं प्रधानाचार्य दिलीप गुप्ता का भी अभूतपूर्व सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम को परंपरागत तरीके से संचालन में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी छात्राओ में से अदिति सिंह (कक्षा 10), तृषा मौर्य (कक्षा 6), महिमा राजभर (कक्षा 10), साक्षी यादव (कक्षा 10), खुशी राजभर (कक्षा 10), सौम्या सरोज (कक्षा 8) एवं अंशिका राय (कक्षा 8) को विद्यालय मैनेजमेंट द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

0 Comments