आजमगढ़ः शादी की तैयारियों के बीच धमकी पुलिस-फिर जाने क्या हुआ!


मुकेश सिंह

आजमगढ़/मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक की हो रही शादी को पुलिस ने शनिवार को घर पहुंचकर रोक दिया। पुलिस ने अपने साथ वर-वधू को लेकर चली गई। बाल विवाह की सूचना पर सिंहपुर चौकी प्रभारी सुभाष चंद तिवारी लड़की पक्ष के घर पहुंचे। जहां पर शादी की तैयारी चल रही थी। घर पर पुलिस के पहुंचने पर परिजनो को होश उड़ गए। 

पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाया। बात करने पर लड़की को बुलाया। लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस व महिला पुलिस उसे लेकर अपने साथ चली गई। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम लड़का पक्ष के घर पहुंची। हल्दी की रश्म चल रही थी। पुलिस ने पूछताछ की। लड़के की उम्र 15 साल होने पर पुलिस ने लड़के को अपने साथ लेकर चली गई। 

चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि रायपुर पट्टी निवासी जोगी उर्फ बनवासी अपनी पुत्री मंसा उर्फ मनीषा बनवासी की शादी रामगढ़ निवासी दिनेश बनवासी पुत्र आधार बनवासी से होने की सूचना पर थाना एएचटीयू, चाइल्ड लाइन, वन स्टाप सेंटर, महिला थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह होने से रोका गया। मंसा को उसके माता-पिता के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। मौके पर थाना एएचटीयू के का. कमलेश कुमार मिश्र, चमन खातून व महिला थानाध्यक्ष उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments