आजमगढ़:...पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहरीला पदार्थ-हालत नाजुक


मनीष कुमार

आजमगढ़। महराजगंज के मुघिरपुर गांव निवासी किशन (21) पुत्र रामबदन शनिवार को अचानक घर में अचेत हो गया। स्वजन आनन-फानन में उसे निकट के सीएचसी में भर्ती कराए, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आपातकालीन ड्यूटी के डा. शैलेंद्र विमल ने विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया।

बेटे की हालत देख परेशान पिता ने बताया कि सुबह कही से घूम कर आया तो हमने ही कहा कि दिन भर यहां-वहां आते-जाते रहते हो, कोई काम करना नहीं है। इसी बात की नाराजगी में बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

Post a Comment

0 Comments