प्रतापगढ़। 18वीं विधानसभा चुनाव के बीच प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक राजा भैया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एक वीडियो साझा कर वोटिंग को रद्द करने की मांग की इसके बाद राजा भैया ने ट्वीट कर अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है और कहा कि यह हरियाणा का वीडियो है, जो 2019 का है। तब अखिलेश यादव ने उक्त विडियों को डिलीट कर लिया। लेकिन आज स्क्रीनशॉट लगाकर राजा भैया ने अपने ट्विटर अकाउंट से अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
अखिलेश पर राजा भैया का पलटवार
राजा भैया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, आदरणीय अखिलेश यादव जी, आप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है, जिसे आप कुंडा का बताकर चुनाव निरस्त कराने की मांग कर रहे हैं. राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।
कुड़ा को माना जाता राजा भैया का गढ़
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ का कुंडा को कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ माना जता है। यहां दशकों से राजा बनाम अन्य की लड़ाई चली आ रही है। इस चुनाव में यहां की लड़ाई को ठाकुर बनाम यादव बनाने की कोशिश की गई है। क्योंकि वर्षों बाद समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के पूर्व सहयोगी गुलशन यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में राजा भैया ने 1.35 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि इस बार निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.51 लाख मतदाता हैं। यहां सबसे प्रभावशाली गुट यादवों का है। इनकी संख्या 80,000 के करीब है। इसके बाद यहां ब्राह्मण और पटेल हैं। इस सीट पर केवल 10,000 ठाकुर हैं। फिर भी राजा भैया यहां से लगातार जीते रहे है।
0 Comments