कौशांबी। जनपद में कोखराज क्षेत्र के एक गांव में महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के नाजुक अंग में दांत काट लिया। साथ ही लाखों रुपये के गहने बटोकर यह लुटेरी दुल्हन भाग निकली। हैरान-परेशान पति ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
रिश्ता बनाना चाहा तो गड़ा दिए दांत
कोखराज क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी शादी मीरजापुर के विंध्याचल क्षेत्र में 27 जनवरी को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में पूरा हुआ था। शादी के बाद घर पहुंची नई नवेली दुल्हन ने पति को अपने साथ एक भी दिन शारीरिक रिश्ता नही बनाने दिया। पति का कहना है कि दुल्हन लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर उससे दूरी बनाए रही। आखिरकार 22 फरवरी की रात को उसने नई नवेली पत्नी के साथ जिस्मानी संबंध बनाना चाहा तो उसने अचानक पति के नाजुक अंग में दांत काट लिया।
गहने-नकदी समेट हो गई फरार
नाजुक अंग में दांत से काटने की वजह से उस रात तेज दर्द से कराह रहा पति नाराजगी जाहिर करते हुए दूसरे कमरे में चला गया। इसके बाद तो और भी गजब हुआ। देर रात दुल्हन ने अपने औऱ सास तथा अपनी ननद के भी गहने बटोरे और 65 हजार रुपये नकदी भी लेकर चुपके से फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी इस लुटेरी दुल्हन के बारे में जब कुछ पता नहीं चल सका तो परेशान होकर पति ने सोमवार को थाने में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि शक है कि महिला ने जानबूझकर शादी के बाद लूटपाट की है।
0 Comments