जादुई कलाई के दम पर आजमगढ़ का मान बढ़ा रही चांदनी


आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल हॉकी में अपनी जादुई कलाई के दम पर आजमगढ़ की बेटी चांदनी सोनकर जल्द ही जनपद का नाम रोशन करेंगी। वर्तमान में उनका चयन राजस्थान प्रांत के उदयपुर में होने वाले आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनके चयन से हॉकी प्रेमियों सहित जनपदवासियों मे खुशी की लहर है।

बचपन से ही हॉकी खेल के प्रति गहरी रूचि

आजमगढ़ शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासिनी व शिब्ली नेशनल कालेज की बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा चांदनी सोनकर पुत्री कपूर चन्द सोनकर बचपन से ही हॉकी खेल के प्रति गहरी रूचि रही। जैसे ही चांदनी सोनकर ने होश संभाला वैसे-वैसे हॉकी खेल इनका जुनून बन गया। इनके प्रतिभा का साक्षी शिब्ली नेशनल कालेज का ग्रांउड रहा, जहां कोच मो असद छोटक के संरक्षण में चांदनी खेल की नित ऊंचाईयों तक पहुंचना शुरू कर दिया।

आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में चयन

चांदनी सोनकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। हॉकी खेल में स्पोट्स कालेज वीर बहादुर सिंह गोरखपुर की भी सदस्य रह चुकी है। लगातार उम्दा खेल के दम पर चांदनी का चयन 21 मार्च को उदयपुर में होने वाले आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां पर बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह प्रदेश से लगायत राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी का लोहा मनवाएगी।

माता-पिता ने प्रेरित कियाः चांदनी

डिस्ट्रिक हॉकी एसोसिएशन के सचिव व हॉकी कोच असद मोहम्मद खान ने बताया कि चांदनी ने जिस तरह से हॉकी खेल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, उससे साफ है कि शीध्र ही चांदनी राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम हासिल करेगी। वहीं चांदनी सोनकर ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। चांदनी के पिता फल व्यवसायी है और मां गृहणी हैं। भाई सोनू सोनकर फल विक्रय कर जीविकोपार्जन करते है।

चांदनी को बधाई देने वालों का लगा तांता

वहीं इनके हॉकी कोच मो असद छोटक ने बहुत से खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तराशा है। खेल में अव्वल प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन बीएसएफ, सेना, रेलवे के लिए भी हो चुका है। कोच असद ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तराशने का काम आगे भी जारी रहेगा। चांदनी को बधाई देने वालों में शिवानन्द मौर्या, रामाश्रय मास्टर, सलमान कमर शल्लू, कमलेश कुमार भारती, सेराज खान, एकलाख अहमद, अब्दुल अहद, जीशान खांन, जोरार खान, अंगद मौर्य, आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments