मेहनगर के विकास के लिए करूंगी कामः मंजू सरोज

मेहनगर के खरिहानी बाजार मे भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ


मुकेश सिंह

मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय तहसील मेहनगर विधान सभा खरिहानी बाजार मे भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह व संचालन आदित्य नारायण राय ने किया।

भाजपा सरकार में आजमगढ़ का चहुंमुखी विकासः ध्रुव कुमार सिंह

भाजपा कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए जिला अध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि मंजू सरोज को कमल के निशान पर बटन दबाकर उनको भारी मतों से जीत दिलाए और योगी-मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 2024 का भविष्य निर्धारित करेगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्प लेकर एक बार पुनः योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय देकर युवाओं के सपने को साकार करते हुए आजमगढ़ की एक नई पहचान देने का काम किया है, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे , हवाई अड्डा बनाने का काम योगी जी ने किया, आजमगढ़ व उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए काम किया।

विधान सभा में मेहनगर की बनूंगी आवाजः मंजू सरोज

भाजपा प्रत्याशी मंजू सरोज ने कहा कि आप योगी जी और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए आप सभी लोग कमल निशान का बटन दबाकर अपनी इस बहन, बेटी, बहू को जीतकर विधायक बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मेहनगर के विकास के लिए आप लोगों की आवाज को विधानसभा में उठाने के साथ ही आप के दुःख सुख में साथ खड़ी रहने का कार्य करूंगी। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी सिंह मंडल अध्यक्ष, सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख पल्हना, अजय सिंह कटहन जिला मंत्री, मनीष सिंह, पवन देव सिंह मंडल प्रभारी, अंजनी सिंह, विवेक दूबे, अजय सिंह, आलोक पटेल, रणबीर सिंह, अभय, कैश अली, धीरज, प्रशान्त, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments