सूरजपुर/मऊ। मधुबन विधान सभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह व हर्षोल्लास के साथ समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा पूनम यादव को समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनयन के बाद मऊ जनपद में प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव पूनम यादव ने कहा कि प्रदेश व देश की भाजपा सरकार में महिलाएं, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, छात्र, किसान सभी परेशान है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं प्राप्त हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न अपने अंतिम पायदान पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार के अभाव में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
नियुक्तियां कम, विज्ञापन ज्यादा कर रही सरकार
केंद्र व प्रदेश सरकार नियुक्तियां कम, विज्ञापन ज्यादा कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के मूल्य भाजपा सरकार में बढ़ गए हैं। दाल, सरसों का तेल रसोई से गायब हो रही है।उन्होंने जनता से अपील किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना एक एक किमती वोट को साईकिल के बटन को दबाकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनावें। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा नेता ऋषिकेष यादव, धरमू यादव शोभा यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।
लोग सरकार बदलने को आतुर
जनता व किसान रो रहा है व प्रदेश सरकार सो रही है। युवा प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगार से तंग आकर सरकार को बदलने को आतुर दिख रही है। इस अवसर पर डाक्टर रामकुंवर, पूूर्व प्रधान अवधेश कन्नौजिया, सुरेन्द्र यादव, प्रधान रामभवन, लालबहादुर यादव, रामअवध यादव,प्रेमकुमार गोंड, रामभरोसा चौहान, राजेन्द्र यादव, रामभवन यादव पारस साहनी, नीलम राजभर, बिन्दु राजभर, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ राजभर व संचालन कृष्णा नन्द पाण्डेय ने किया।स्वागत समारोह के आयोजक सुरेन्द्र यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया
0 Comments