मुलायम की बहू अपर्णा ने भाजपा में शामिल होने के बाद... जाने क्या कहा



लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में चल रहे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनका भाजपा में शामिल होना सपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और धन्यवाद दिया। अपर्णा ने यह भी कहा कि राष्ट्रधर्म उनके लिए सबसे ऊपर है।

मैंने हमेशा राष्ट्र को धर्म माना: अपर्णा

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए भाजपा में जाने का फैसला किया? इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने हमेशा राष्ट्र को धर्म माना है। हमेशा राष्ट्र के लिए ही फैसला लिया है। यह मेरी नई पारी है। मैं पीएम मोदी, सीएम योगी से बहुत प्रभावित हूं। उनकी नीतियां मुझे नैतिक रूप से भाती हैं। इसीलिए भाजपा में शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments