अप्लाईड फिजिक्स मे दुनिया के वैज्ञानिको मे चुने गए प्रोफेसर श्याम बहादुर राय

रानी की सराय (सेठवल) के रहने वाले प्रोफेसर राय 



आजमगढ़। इस वर्ष अमेरिका के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये सर्वे मे प्रोफेसर श्याम बहादुर राय, अप्लाईड फिजिक्स विषय मे दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिको मे चुने गये है। पिछले वर्ष भी वे इस श्रेणी में चुने गए थे। प्रोफेसर राय सम्प्रति काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में विशिष्ठ प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। प्रोफेसर राय आजमगढ़ जिले के रानी की सराय  (सेठवल) के रहने वाले है।उनकी प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से हुई और एम.एस.सी., पी.एच.डी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से किया और भौतिकी विभाग में ही 1976 से अध्यापन का कार्य कर रहे है। प्रोफेसर राय भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद (2012-2014) पर रह चुके है। वे दुनिया के बहुत से देशों में विशिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्य किये है। सम्प्रति वे लेजर मैटेरियल पर कार्य कर रहे हैं। उनके साथ रह कर 40 से ज्यादा छात्र पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त कर चुके है। जिसमें से कई दूसरे विश्वविद्यालय और आई.आई.टी. मे प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। और कई विदेशों मे वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर राय के 500 से ज्यादा शोध पत्र और कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनके दस हजार से ज्यादा साइटेशन हो चुके है। प्रोफेसर श्याम बहादुर राय सन् 2000-2001 में इन्डियन साइंस काग्रेस मे भौतिकी प्रभाग के अध्यक्ष भी रह चुके है। वे दुनिया के बहुत से वैज्ञानिक समितियों के सदस्य रह चुके है। वे इस समय लेजर एन्ड स्पेक्ट्रोस्कोपी सोसायटी आफ इंडिया के उपाध्यक्ष है।

Post a Comment

0 Comments