आजमगढ़: सार्वजनिक रास्ते को उखाड़ कर दबंगो ने किया कब्जा... क्यों मूकदर्शन बनी प्रशासन!


आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गम्भीरवन निवासी एक पीड़ित का आरोप है कि उसके गांव के सार्वजनिक रास्ते को दबगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, रामकुंवर चौहान पुत्र स्व० चन्द्रकेश चौहान व सुभाष चौहान निवासी ग्राम गम्भीरबन (नखुआ) परगना निजामाबाद तहसील सदर ने पडोसी पर 20 वर्ष पुराना आम रास्ता को उखाड़कर फेकने एवं रास्ते की भूमि पर गुंडई के बल पर अबैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना जहानागंज, उपजिलाधिकारी सदर, जिलाधिकारी व कमिश्नर के यहां न्याय की गुहार लगाकर थक चुके है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई पड़ोसी दबंगई के बल पर अबैध कब्जा करने में सफल रहे। इस संबंध में पीड़ित सुभाष चौहान व रामकुमार चौहान ने कहा कि जिले के सारे अधिकारियों को पत्र दे चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई दबंग सरकारी खड़ंजे को उखाड़ कर मकान बनाने में सफल हो रहे है। दक्षिण में हमलोगों का स्नान घर व हैण्ड पम्प लगी है। उसके बाद मकान बना हुआ है। गाँव के प्रहलाद, चन्द्रशेखर पुत्रगण बुधई लालमुनी पुत्र बलिराम व रामनयन पुत्र राजकुमार, पप्पू आदि द्वारा गांव में लगे 20 वर्ष पुराने खडजा को उखाड कर मौके पर पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके शिकायत हमने जिले के सभी अधिकारियों को दिया है। विपक्षी द्वारा लेखपाल को अपने प्रभाव में लेकर हमारे मकान में नया खडंजा मार्ग जबरदस्ती बनवाना चाह रहे है। जबकी पुराना खडंजा मार्ग जो कि 20 वर्षाे से बना है, जिसपर गाँव के समस्त लोगो का आना जाना है। मना करने पर फौजदारी को अमादा है जनहित के लिए परम आवश्यक है कि उपरोक्त अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाय और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाये नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Post a Comment

0 Comments