पबजी वाले आशिक से पहले भी सीमा हैदर ने पाकिस्तान में फेंका था प्यार का पांसा...पति से ऐसे हुई थी मुलाकात!


नोएडा। पबजी गेम से शुरू हुई प्रेम कहानी भारत की जेल में पहुंच गई है। पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला सीमा हैदर के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां चार बच्चों की मां से पूछताछ करने में जुटी हैं। सीमा हैदर तीन देशों का बॉर्डर पार कर आशिक सचिन से मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी। महिला को पहले पति से चार बच्चे भी हैं। चारों बच्चों को लेकर सीमा हैदर पबजी प्रेमी सचिन से मिलने भारत पहुंच गई। ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सचिन के साथ करीब एक महीने रही।

भेद खुल जाने के बाद सचिन और पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पबजी वाली प्रेम कहानी की चर्चा जबरदस्त हो रही है। पता चला है कि सीमा हैदर की प्रेम कहानी पाकिस्तान में मिस्डकॉल से शुरू हुई थी। सऊदी अरब में रह रहे पति गुलाम हैदर जखरानी ने भारत सरकार से चार बच्चों को वापस भेजे जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने दावा किया कि सीमा हैदर के साथ लव मैरिज हुई थी। पति ने बताया कि सीमा हैदर के साथ संपर्क 2013 में मिस्डकॉल से हुआ था।

फोन पर दोनों के बीच करीब चार महीने तक बातचीत होती रही। आखिरकार उन्होंने सीमा हैदर के साथ निकाह करने का फैसला कर लिया। पत्नी की गिरफ्तारी के बारे में गुलाम हैदर जखरानी ने बताया कि भारतीय मीडिया से जानकारी हुई। गुलाम हैदर जखरानी ने आरोप लगाया कि पत्नी ने घर बेच दिया और जेवरात लेकर बच्चों के साथ चली गई। तलाक के दावे पर पति पत्नी को झूठा करार देते हैं। उन्होंने कहा कि घर भी पत्नी के नाम कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments