ताकि इसे पढ़ और देखकर ओएमआर शीट भरने का सही तरीका सीख लें। ओएमआर उत्तर पत्रक को भरने के लिए केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से सही गोले को गहरे निशान से भरें। ओएमआर शीट में सही गोला कैसे भरना है। यह दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर, उत्तर पत्रक में दिए गए क्रमांक के सामने संबंधित गोले में निशान लगाकर देना है। हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे। सही विकल्प के सामने वाला गोला भरना है। ओएमआर शीट पर सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरें, उसमें कटिंग, ओवरराइटिंग कदापि न करें। ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड से खुरचे नहीं, अन्यथा उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा।
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल एक ही पूरे गोले में गहरा तथा पूरा निशान लगाकर दें। उत्तर के लिए दिए गए सही गोले में ही निशान लगाएं। ओएमआर शीट पर अन्य कहीं कोई निशान न लगाएं। ओएमआर शीट में प्रश्न पत्र सीरीज के दोनों अक्षर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में भरना है। साथ ही संबंधित गोले को भी सही-सही भरें। यदि प्रश्न पत्र में उसके सीरीज का उल्लेख नहीं है तो इस प्रकार के प्रश्नपत्रों के संबंध में ओएमआर उत्तर पत्रक पर प्रश्न पत्र सीरीज में कुछ नहीं भरना है।

0 Comments