थाना मरका क्षेत्र में यमुना नदी में फतेहपुर से मरका की ओर आ रही सवारियों से भरी एक नाव पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पुलिस अधीक्षक बांदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं. बड़े पैमाने पर गोताखोरों, नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है. लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए.

0 Comments