लखनऊ। राजधानी के बाजारखाला इलाके में रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर बंग्लूरू के डाक्टर ने 40 लाख रुपये ठग लिए. पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा. रुपयों की मांग की तो धमकी दी. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का उसे पति से विच्छेद हो गया है. वह तीन बच्चों के साथ रहती है. इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बंग्लूरू के डाक्टर मीर ताहिल अली के संपर्क में आयी. दोनों की बातचीत शुरू हुई. डाक्टर ने शादी की बात कही तो वह तैयार हो गई. इसके पहले डाक्टर ने अपनी बेटी का इलाज कराने की बात कही.
बेटी के इलाज के नाम पर डाक्टर ने महिला से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए. शादी का दबाव बनाने पर डाक्टर डाल मटोल करने लगा. पीड़िता बंग्लूरू पहुंची तो वहां दोनों में झगड़ा हुआ. डाक्टर ने रुपये देने से भी मना कर दिया और धमकी दी. इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

0 Comments