स्वतंत्रता दिवस पर इच्छामृत्यु की इच्छा जताने वाली महिला अपने बेटे सहित गायब


अलीगढ। हरदुआगंज के बरौठा निवासी मां-बेटा ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है. पुलिस को चकमा देकर घर से चले गए हैं. महिला स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ सीएम योगी से मिलकर इच्छामृत्यु की इच्छा पहले ही जता चुकी है. इसके चलते लखनऊ पुलिस को भी सचेत कर दिया है. अलीगढ़ से एक टीम लखनऊ भी गई है.

बरौठा निवासी उसके बेटा निखिल शर्मा को पांच माह पहले गांव के दबंगों ने बंधक बना लिया था. आरोपितों ने गोली, बिस्किट व मूत्र पिलाकर प्रताड़ना दी. मारपीट भी की. पुलिस ने उसी समय दो को जेल भेज दिया था, अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर लोधा क्षेत्र के आचार्य भरत तिवारी के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को ज्ञापन देने की योजना बनाई थी.

पुलिस ने आचार्य को उनके आवास पर ही नजर बंद कर लिया. इसके बाद से पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर ही सुरक्षा बढ़ा दी थी. शनिवार को महिला व उसका बेटा घर से गायब हो गया. इससे पुलिस की टेंशन बढ़ गई है. एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि महिला व उसका बेटा घर से चले गए हैं. इसके लिए लखनऊ पुलिस को भी सूचित कर दिया है. अलीगढ़ से भी टीम लखनऊ भेजी गई है. इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से पहले ही कार्रवाई कर चुकी है. महिला की मांगों को लेकर पहले से ही पुलिस गंभीर है.

Post a Comment

0 Comments