चिरैयाकोटः धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस-हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा आया नजर


मोहम्मद नासिर

चिरैयाकोट /मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आजादी की 75 वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों समेत जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों मे झंडारोहण किया गया। जनपद के चिरैयाकोट नगर क्षेत्र मे नगर पंचायत कार्यालय मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम प्रताप यादव ने झंडारोहण किया व तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार लिपिक, अखिलेश पाण्डेय सभासद, मंजूशा सिंह राबी सभासद, अजय चौबे, अजीत सिंह आदि कर्मचारीगण उपस्थिति रहे। थाना परिसर मे थानाध्यक्ष हरिराम मौर्य ने झंडारोहण किया तथा राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान एसआई. कमला प्रसाद पटेल, महेन्द्र यादव, विनोद तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे।

वहीं नगर के पूर्वी छोर पर स्थित राम नवल सिंह स्मारक पी जी कॉलेज मे डॉ. चंद्रभान सिंह ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. हरिकेश सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. संतोष खरवार उपस्थिति रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों मे झंडा रोहण किया गया। नगर के विभिन्न् स्कूलों के स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इनमे पी के एस पब्लिक स्कूल के बच्चे भारत माता की जय, बंदे मातरम आदि देश भक्ती नारे लगाते हुए पूरे नगर मे प्रभात फेरी किया।

पी के एस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह के नेतृत्व मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के करीब पांच सौ छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी मे हिस्सा लिया। स्कूल के प्रबंधक परवेज़ अहमद खान व प्रधानाचार्य सपना सिंह के द्वारा झंडारोहण कर छात्र-छात्राओं को आजादी का महत्व समझाया गया। वहीं छात्र और छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव मानने के हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया गया। अल्देमऊ प्राथमिक पाठशाला और अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय ध्वज भू पूर्व नायक राधेश्याम सिंह भारती सेना के द्वारा फहराया गया।

Post a Comment

0 Comments