आजमगढ़ः सांसद निरहुआ ने बच्चों के अंदर भरा देशभक्ति का जोश...


आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आज़ादी के 75वी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दिनेश लाल यादव ष्निरहुआष् व भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बच्चों के अन्दर भरा देशभक्ति का जोश। वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल बनकट आज़मगढ़ में 75वी स्वतंत्रता दिवस वर्षगाँठ बड़े ही धूमधाम से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने प्रभात फ़ेरी के माध्यम से रैली निकालकर देशभक्ति के गानों और नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविन्द सिंह और विद्यालय के संरक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झण्डारोहण किया, उसके बाद माँ भारती, माँ सरस्वती के साथ ही सभी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और देशभक्ति के गानों जैसे घर में पधारो पिया, दिल है हिन्दुस्तानी, मायी तेरी चुनरिया, तेरी मिट्टी में मिल जावा, देश मेरा रंगीला आदि को सुनाकर उपस्थित जन समुदाय को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

मुख्य अतिथि दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 75वी स्वतंत्रता दिवस के वर्षगाँठ की शुभकामनाएं देते हुवे कहाकि हम सबको शहीदों के साथ ही अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिये। बच्चों के कार्यक्रम से अभिभूत होकर उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुवे सांसद जी ने कहाकि हमको इन बच्चों की प्रस्तुति देखकर अपने बचपन की याद आ गयी। इन बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिये विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तारीफ़ की और उनके बधाई दिया।

भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे न कहाकि सही मायनों में इस आज़ादी को पाने के लिये कितने वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दिया तब यह आज़ादी मिली। अभिषेक सिंह आशू ने नेहरू जी की पंक्ति, हम लाये हैं तूफ़ान से कश्ती निकालकर इस देश को रखना मेरे बच्चों संभालकर को सुनाकर बच्चों को देश प्रति उनके कर्तव्यबोध का आभास कराया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम करने वाले बच्चों को अपने हाथों से उत्तम प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का संचालन रुचि यादव, वैभव वर्मा और मनसिका सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य आर एस शर्मा ने आये हुवे सभी अतिथियों का आभार व बच्चों को और तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।अंत मे विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविन्द सिंह, संरक्षक अरविन्द कुमार सिंह एवम डॉ डी डी सिंह ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सिने स्टार आम्रपाली दुबे और अभिषेक सिंह आशु को बुके, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिभावकों के साथ आनंद सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह, श्याम सुन्दर चौहान, आनंद राय, प्रदीप सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय दरबारी यादव, नौशाद खान सहित सभी शिक्षक एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments