धीरेन्द्र यादव
फ़ूलपुर/आजमगढ़। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चकनुरी उद्पुर सीमा पर स्थित कुए में एक शव मिला है। जिसकी जानकारी तब हुई जब रेलवे ट्रैक के बगल से गुजर रहे लोगों को उठ रही दुर्गंध जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कुए से निकलवाने का प्रयत्न शुरू किया।
कुए के अन्दर जब तक शव था।सभी को अंदाजा पुरुष के शव की थी पर शव बाहर निकलने के बाद शव युवती की निकली। शव का पहचान कराने का प्रयास शुरू किया तो पता चला की 13 अगस्त को थाने पर एक 19 वर्षीय युवती की गुमशुदगी लिखाई गयी थी। जिसमे सरोजा पुत्री टील्ठू निवासी ग्राम सभा टेवंगा थाना फ़ूलपुर। पुलिस शंका के आधार पर गुमसुदगी लिखाने वाले को बुलाया। पुलिस की संका सच साबित हुई।
मौके पर पहुंचे टील्ठू पुत्र श्याम लाल निवासी टेवगा ने अपनी गुम हुई पुत्री सरोजा 19 वर्ष के रूप में पहचान की। जिसके बाद पुलिस को जान में जान आयी। पिता के प्रार्थना पत्र पर शव को चिकित्सीय परीक्षण के जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक फ़ूलपुर अनिल सिह से पूछने पर बताया कि पहचान हो गयी है। अब मृत्यु का कारण जानने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्डम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी।

0 Comments