अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर दंपति सहित चार की मौत


मैनपुरी। जिले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. हाईवे के किनारे बने घर में अनियंत्रित ट्रक के घुस जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. इस दुर्घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, उसके मलबे के नीचे घर में सोते हुए लोग दब गए थे. दुर्घटना मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में हुई. गांव खिरिया पीपर के पास हाईवे के किनारे घर बना कर रह रहे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह और उनकी पत्नी विनोद श्री, सोमवार रात अपने घर में सो रहे थे. रात करीब 11 बजे भोगांव की ओर से सरिया लादकर एटा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर विश्राम सिंह के मकान में घुस गया.

जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया मलबे में दबकर विश्राम सिंह और उनकी पत्नी विनोद श्री की मौत हो गई. जबकि ट्रक में सवार अंकित निवासी गांव कुदरकोट रामपुरा थाना एरवाकटरा औरैया व कविंद्र निवासी गांव रुद्रपुर थाना बिशनगढ़ कन्नौज की मौत हो गई. जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी. मौके पर लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मलबे के नीचे से बाहर निकाले जाने तक दंपती की मौत हो चुकी थी.

जबकि इस हादसे में मुनेश कुमार पुत्र शेर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़, कन्नौज, रामनारायण पुत्र प्रेम चंद्र उम्र 35 वर्ष, निवासी रुद्रपुर, विशुन गढ़ कन्नौज, संजीव पुत्र सामंत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी रुद्रपुर, कन्नौज, सुनील पुत्र भावर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी भोजपुर, कन्नौज, देवेंदर पुत्र गंगा सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी रुद्रपुर, विशुन गढ़, कन्नौज व अखिलेश पुत्र राजेश कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी रुद्रपुर विशुनगढ़, कन्नौज घायल हो गए।

Post a Comment

0 Comments