पंकज सिंह
आजमगढ़। शहर कोतवाली में हिन्दू संगठनों ने लिखित शिकायत दिया कि शहर के एक मकान में प्रार्थना सभा के बहाने लोगों का धर्मातरण किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, सरायमंदराज निवासी जिब्बू सोनकर ने पुलिस को बताया कि मेरे मोहल्ले में कुछ लोग बताया कि हरवंशपुर रोड पर स्थित श्रीराम भोग के निकट श्री रौसी कुमार के मकान में अच्छे वक्ता का प्रवचल चल रहा है। जानकारी होने पर मै भी वहां प्रवचन सुनने के उद्देश्य से वहां पहुंचा तो देखा कि 50-60 की संख्या में बच्चे और महिलाएं उपस्थित है।
वहां एक वक्ता द्वारा हिन्दू धर्म को बुरा-भला व ईसामसीह को मंहिमा मंडित किया जा रहा है। जब मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई तो विरोध किया तो मुझे पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने को कहा गया। जब मैने उनकी बात न मानकर पुलिस को सूचित किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

0 Comments