मऊ/मधुबन। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री मधुबन निवासी गिरीश चन्द गुप्ता का स्वागत मद्धेशिया समाज के मधुबन ईकाई ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री को मधुबन कस्बे में गाजे बाजे के साथ जूलूस निकाल कर सभा स्थल पर लाया गया। फूल माला पहना व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश महामंत्री गिरीश चन्द गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज को अन्य वैश्य समाज के साथ एक सूत्र में बांधकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर जनसंख्या की लिस्ट तैयार किया जाएगा। समाज की एकरूपता बनाये रखने के लिए अन्य समाज के लोगों से सीख लेने की जरुरत है। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया। मधुबन नगर अध्यक्ष कपूरचंद मद्धेशिया ने अध्यता करते हुए मद्धेशिया समाज के उत्थान के लिए सबको एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित एडवोकेट आशीष मद्धेशिया (दोहरीघाट), मऊ नगर से मयंक गुप्ता का भी फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संयोजक बृजेश जायसवाल, महामंत्री चंद्रमा मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, संरक्षक सुभाष गुप्ता, करजौली अनाथ आश्रम अध्यक्ष अनूप गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, महाप्रसाद गुप्ता ,रामविलास गुप्ता, गायक विपिन बिहारी पाठक, संजीव मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, कैलाश गुप्ता , विनय गुप्ता सहित सैकड़ों मद्धेशिया समाज के लोग मौजूद रहे।


0 Comments